Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीड़ित का आरोप : लेखपाल ने कानूनगो दफ्तर में मेरे साथ की...

पीड़ित का आरोप : लेखपाल ने कानूनगो दफ्तर में मेरे साथ की अभद्रता

  • आख्या फाड़ने की घटना को तहसीलदार ने बताया गलत

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के मूर्तजाबाद गांव निवासी सुनील कुमार माली के साथ मंगलवार को दोपहर एक बजे कानूनगो कार्यालय में लेखपाल रामेश्वर द्वारा किये गये दुर्व्यवहार और अभद्रता पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही लेखपाल रामेश्वर के दुर्व्यवहार से आहत फ़रियादी तहसीलदार महेन्द्र बहादुर के समक्ष पेश होकर फफ़क़ फफक का रोकर अपनी फरियाद सुनायी। पीड़ित ने बताया कि उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती से मिलकर  प्रार्थना पत्र देने आए थे, एसडीएम के ना रहने पर कानूनगो कार्यालय पहुंच कानूनगो हनुमंत तिवारी से मिलकर मामले की जानकारी दे ही रहे थे कि हल्का लेखपाल रामेश्वर आकर लगाई गई आख्या को फाड़ कर फेंकते हुए कहा कि जो उखाड़ना है उखाड़ लेना, जो करना है कर लेना तुम्हारा नहीं मिला है, नहीं दिलाएंगे। जो तुम तोप तैयार कर रहे हो कर लेना। जिसके बाद तहसीलदार महेन्द्र बहादुर के समक्ष पहुंच आप बीती बताते समय मेरी आंख से आंसु निकल पड़े। जिसपर तहसीलदार ने पत्थरगढ़ी के आधार पर हमारी भूमिधरी दिलाने का आवश्वन दिए। इस सन्दर्भ में तहसीदार महेंद्र बहादुर ने बताया कि पीड़ित मेरे पास आया था और रोने व आख्या फाड़ने की कोई ऐसी बात नहीं है युवक को संतुष्ट कर घर भेज दिया गया है, साथ जल्द से जल्द पारदर्शिता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिया गया है।