जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बाईपास पर मंगलवार की रात मनबढ़ युवकों ने डीजे चालक व ऑपरेटर को मार पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। सरायख्वाजा क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी विपिन चौहान पुत्र उमाशंकर चौहान की शादी थी। बारात जलालपुर क्षेत्र के मलाथे असबरनपुर गांव में बृजभान चौहान के घर गयी थी। बारात में डीजे चालक तथा ऑपरेटर से बारात में आये विपिन चौहान के रिश्तेदार एक युवक से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी थी। द्वारचार लगने के बाद खाना-पीना खाकर बाराती वापस जाने लगे। उसी में डीजे भी वापस आ रहा था। जफराबाद बाईपास पर उक्त रिश्तेदार युवक तथा सात आठ की संख्या में मनबढ़ युवक कार तथा बुलेट बाइक से पहुंच कर डीजे चालक से वाहन रुकवा लिया। उसके बाद उन लोगों ने चालक समरबहादुर यादव पुत्र अमलदार यादव निवासी करंजाकला, तथा ऑपरेटर यश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी भकुरा को लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया। हमले में दोनो का सिर फट गया। दोनो लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपी घटना के बाद भाग निकले।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Jaunpur News : डीजे संचालक को मनबढ़ो ने किया लहूलुहान, चल रहा उपचार

Previous article

