Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुंगराबादशाहपुर में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा नगर

मुंगराबादशाहपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया और कई स्थानों पर लंगर का आयोजन हुआ।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : डीएम ने किया अभियोजन कार्यो की समीक्षा

Jaunpur News : डीएम ने किया अभियोजन कार्यो की समीक्षा

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित माफियाओं को सजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। विशेष रूप से गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए ताकि अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलाई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय में गवाहों से शत-प्रतिशत साक्ष्य परीक्षण कराया जाए। पॉक्सो और महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, अभियोजन अधिकारीगण और शासकीय अधिवक्तागण सहित अन्य उपस्थित रहे।