― Advertisement ―

spot_img

पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अनुराग हत्याकांड में सुनवाई 6 दिसम्बर को

Jaunpur News : अनुराग हत्याकांड में सुनवाई 6 दिसम्बर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या मामले में सोमवार को तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई हुई। न्याय की उम्मीद लिये मृतक के पिता और बहन न्यायालय गये, फिर सुनवाई की अगली तारीख 6 दिसम्बर पड़ गई। न्यायालय के चौखट पर अनुराग के पिता कोर्ट रूम के बाहर सीढ़ियों पर मायूस बैठे नजर आये।

ज्ञातव्य को कि 30 अक्टूबर की सुबह, ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की उनके पड़ोसियों ने जमीनी विवाद के चलते धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, परिजनों की मांग है कि जिस सरकारी जमीन पर यह विवाद हुआ और आरोपी का घर बना है, वह तोड़ा जाए और उन्हें न्याय मिले।

Jaunpur News : चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता का जनपदीय चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्कबेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 दिसम्बर तक लखनऊ में किया जा रहा है। जौनपुर के जूनियर बालक बास्कबेटबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 5 दिसंबर को पूर्वान्ह 10.00बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालक बास्कबेटबाल खिलाड़ी ही 6दिसम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 9.30 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जो लखनऊ में आयोजित हो रही है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Share Now...