जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के निरीक्षण भवन के पास बुधवार की सुबह ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पीआरडी जवान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के रमनीपुर गांव निवासी 45वर्षीय संजय कुमार उपाध्याय पुत्र प्रज्वलीत उपाध्याय तेजी बाजार थाना पर पीआरडी जवान के रूप में तैनात थे। बुधवार की सुबह रात्रि ड्यूटी करके घर वापस आ रहे थे कि निरीक्षण भवन बदलापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Jaunpur News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीआरडी जवान की मौत


