Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : 27 हजार स्कूलों को बन्द करने के खिलाफ चलाया...

Jaunpur News : 27 हजार स्कूलों को बन्द करने के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत आम आदमी पार्टी ने करंजकला ब्लॉक के तियरी और खुटहन ब्लाक के ग्रामसभा जमालुद्दीनपुर में हस्ताक्षर अभियान कर किया। योगी सरकार के प्रदेश के 27000 स्कूलों को बंद करने के निर्णय का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को केजरीवाल सरकार द्वारा बनाए गए दिल्ली के वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल भी दिखाए। टिहरी गांव के हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा ने ग्रामीणों से कहा कि छात्र संख्या कम होने का मतलब है। सरकारी स्कूलों में सुधार किया जाए ना कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जाए। इसी क्रम में खुटहन ब्लाक के जमालुद्दीनपुर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान विनोद प्रजापति ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को यह सूचना दी कि प्रदेश के 27000 सरकारी विद्यालय योगी सरकार बंद करने जा रही है, जिसमें से एक स्कूल जमालुद्दीनपुर का भी होगा। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर कर सरकार से यह मांग किया कि हमारे स्कूल अच्छे किये जाए ना कि स्कूलों को बंद किया जाए। तियरी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान दीपक भारती ने आम आदमी पार्टी की मांग को न्याय संगत बताते हुए सरकार से मांग की है कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और स्कूलों को बंद करने के बजाय उसे अच्छा करे।