Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : 25 दिनों बाद भी कलकत्ता से निकला युवक नहीं...

Jaunpur News : 25 दिनों बाद भी कलकत्ता से निकला युवक नहीं पहुंचा घर

जौनपुर धारा, खुटहन। महमदपुर गुलरा गांव निवासी युवक दिपावली पर कलकत्ता शहर से घर आने के लिए निकला था। 25दिनों से अधिक बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। स्वजन किसी अनहोनी आशंका से परेशान होकर थाने पर तहरीर दिए हैं। गायब युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं बताया जाता है।

गांव निवासी सम्हरू यादव का 25वर्षीय पुत्र इंदकेस यादव उर्फ गोरख कलकत्ता शहर में भाइयों के साथ रहकर मजदूरी करता था। वह गत 30अक्टूबर वहां से घर आने को कहकर निकला था। परिवार के लोग एक दो दिनों तक इंतजार करते रहे। स्वजन हर संभावित जगहों पर उसकी तलाश के बाद तहरीर दिए हैं। स्वजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती। जिसका उपचार भी चल रहा है।