Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : 105 साल पुराने कॉलेज की जमीन पर कब्जे का...

Jaunpur News : 105 साल पुराने कॉलेज की जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कायस्थ पाठशाला सोसायटी के ऐतिहासिक बी.आर.पी. इण्टर कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, यह जमीन गोरखपुर-जौनपुर राजमार्ग के पश्चिमी छोर पर स्थित है। गजेंद्र मोहन अस्थाना ने हल्का लेखपाल से जमीन की नाप कराई और सोनी सेठ व साधना देवी के नाम फर्जी बैनामा तैयार कर लिया। यह जमीन पहले ही हाईवे में अधिग्रहित की जा चुकी है। कायस्थ पाठशाला सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी ने हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने हाईवे के किनारे की जमीन को अवैध ढंग से कब्जा किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि 30 नवम्बर 2024 को आरोपी ने अपने समर्थकों के साथ विद्यालय की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया, विद्यालय प्रशासन को धमकियां दी गईं। जगह-जगह पिलर लगाकर रास्ता रोक दिया गया। स्कूल प्रशासन की शिकायत पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार के साथ तीन बार टीम भेजकर जमीन की नाप कराई। नाप में मात्र 2 से 4 मीटर तक की जमीन ही सामने आई। यह मैदान महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों का स्थल है। यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होते हैं। लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भी इस मैदान का उपयोग किया जाता है। स्कूल प्रशासन ने जिलाधिकारी से सुरक्षा की मांग की है। भू-माफिया की मदद से कुछ लोग बल प्रयोग कर स्कूल की गतिविधियों में बाधा डाल रहे हैं। प्रशासन ने अवैध कब्जे के प्रयास को रोक दिया है। आरोप है कि संस्था कायस्थ पाठशाला सोसायटी जौनपुर का गाउण्ड ग्राम हुसेनाबाद में स्थित है जिसका पश्चिमी छोर गोरखपुर जौनपुर राजमार्ग पर है, जिस पर संस्था काबिज दाखिल है। संस्था द्वारा संचालित विद्यालय बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर है। जो 105 वर्ष पुरातन विद्यालय है। संस्था के ग्राउण्ड पर हमेशा सरकार की योजनाओं के कार्यक्रम प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं और लोकसभा विधानसभा व स्थानीय निकाय के चुनाव कार्यक्रम सम्पादित कराये जाते हैं।