जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्रीय विधायक पंकज पटेल ने विधानसभा सत्र के दौरान सुजानगंज को नगरपालिका का दर्जा देने की मांग उठाई है साथ ही साथ मुंगराबादशाहपुर में बाईपास, खेल के लिए स्टेडियम का भी मुद्दा उठाया। पंकज पटेल ने प्रयागराज महाकुंभ जा रहे, लाखों श्रद्धालुओं के जाम में फंसने से हो समस्याओं पर सदन में सत्ता पक्ष को घेरा बोले कि मुंगराबादशाहपुर में बाईपास बना होता तो श्रद्धालुओं को इतनी दिक्कत नहीं उठानी पड़ती। सड़कों को चौड़ीकरण मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में एक दिन में नौ किलोमीटर चौड़ीकरण का दावा किया जा रहा है। तीन साल पूरा होने जा रहा है मेरी विधानसभा में एक किलोमीटर रोड का भी चौड़ीकरण नहीं किया गया। मछलीशहर बरईपार से होते हुए उसरा बाजार तक, सुजानगंज बरईपार से होते हुए सिकरारा तक व मुंगराबादशाहपुर से जंघई तक के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाना चाहिए। सुजानगंज को नगर पालिका बनाया जाए जिससे जनता को सहूलियत मिल सके। मुंगराबादशाहपुर में एक स्टेडियम बनाने की मांग की परंतु तीन साल बीतने के बावजूद भी अभी तक नहीं बना। विद्युतीकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि करनौली ग्राम सभा में यादव पाल बस्ती, कुरूडिया ग्राम सभा में मुसहर बस्ती, असवां ग्राम सभा में यादव, हरिजन व पाल बस्ती, गोहानी में पाल व पटेल बस्ती, दान ग्राम सभा में पटेल व चौहान बस्ती, रामगढ़ा में बिंद व प्रजापति बस्ती, देवकली में वुâम्हार बस्ती में विद्युतीकरण करने की मांग दोहराई कहा कई बार प्रस्ताव देने के बाद भी नतीजा शून्य रहा।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Jaunpur News : सुजानगंज को पालिका बनाने की सदन में उठाई मांग


