Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने शुरू की मेंहदी प्रशिक्षण कार्यशाला,...

Jaunpur News : सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने शुरू की मेंहदी प्रशिक्षण कार्यशाला, प्रशिक्षुओं संग खेली होली

जौनपुर धारा,जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मरदानपुर स्थित अपने कार्यालय पर आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मासिक मेंहदी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया, जिसमें प्रशिक्षु युवतियां मेंहदी कला में कौशल और ज्ञान प्राप्त करके लाभान्वित होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष, उत्तरी भाजपा सारिका सोनी, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका अंजलि प्रजापति एवं समस्त सखी वेलफेयर टीम के सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया। सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर इस अवसर पर शिप्रा दिवेदी, दिव्या साहू तथा अंजू जायसवाल ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। संस्थाध्यक्ष ने कहा कि मेंहदी प्रशिक्षण कार्यशाला, इस कला में रूचि रखने वाली युवतियों व महिलाओं को अपने निजी जीवन के साथ साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में भी सहायक होगा और प्रशिक्षण प्राप्त करके ही ये इस कला में निपुण बनेंगी।            कार्यक्रम का संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया तथा उपस्थित सभी के प्रति आभार तूलिका श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पिंकी जायसवाल, रूपम शुक्ला, रजनी साहू, चेतना साहू, शशि मिश्रा, विभा गुप्ता, सरिता निगम, शीला राय, आरती सिंह, पूजा अग्रहरि, प्रतिमा गुप्ता, शकुंतला मौर्य, उमा गुप्ता, मीनू बरनवाल आदि सहित तमाम युवतियां एवं महिलाएं उपस्थित रही।