Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : विद्यालय से बैटरी-इन्वर्टर, एमडीएम के बर्तनों सहित 50 हजार...

Jaunpur News : विद्यालय से बैटरी-इन्वर्टर, एमडीएम के बर्तनों सहित 50 हजार की चोरी

जौनपुर धारा, खुटहन। प्राथमिक विद्यालय सधनपुर के कार्यालय और रसोईघर के कमरे का शनिवार की रात चोरों ने ताला चटकाकर इनवर्टर बैटरी, गैसिलेंडर, बर्तन सहित लगभग पचास हजार कीमत का सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने आफिस व रसोईघर का ताला चटकाकर भीतर रखा इन्वर्टर बैटरी, खेलकूद का सामान, दो सिलेंडर, बर्तन तथा एक क्विंटल खाद्यान्न उठा ले गए। चोरों ने 50हजार से अधिक कीमत का सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।