जौनपुर धारा, शाहगंज। महाराजा बिजली पासी का नाम पासी समुदाय के एक महान राजा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक हिस्से पर लंबे समय तक अपना शासन स्थापित किया तथा एक आदर्श राजा के रूप में जाने गए। उत्तर भारत के एक लोकप्रिय राजा के रूप में उनका नाम लिया जाता है। महाराजा बिजली पासी जन्मोत्सव पर ताखा ग्राम में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.अभिषेक रावत ने अपने संबोधन में बताया कि हमें महाराजा बिजली पासी के आदर्शों और उनके बताएं रास्तों पर चलना होगा तभी पासी समाज मुख्य धारा में आ पाएगा। समानता तथा शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए डॉ.रावत ने समाज को प्रोत्साहित किया, तथा कहा कि शिक्षा तथा समानता से ही पासी समाज अपना खोया हुआ। गौरव हासिल कर पाएगा और तभी पासी समाज का चतुर्दिक विकास होगा। शिक्षा को विकास की कड़ी का एक महत्वपूर्ण अंग बताते हुए डॉ रावत ने उसके महत्व को भी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पासी विकास संघ के जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
Jaunpur News : महाराजा बिजली पासी के बताए आदर्शों पर चलने की जरूरत : डॉ.अभिषेक रावत


