जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के बडौना गांव निवासी एक महिला ने बीते 7 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक स्वर्ण व्यवसायी ने अपने प्रेम का झांसा देकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जमीन की रजिस्ट्री कराकर हडप लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में तीन नामजद एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। क्षेत्र के बडौना गांव निवासी पीडित विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर के पास खुटहन थाना क्षेत्र निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी सोने चांदी की दुकान चलाता है। उसने मेरे पति से दोस्ती कर मेरे घर पर आना जाना शुरू कर दिया और बाद में झांसा देकर मेरे पति और उसकी मां के नाम की सारी सम्पत्ति अपने व अपने भाई के नाम रजिस्ट्री करवा ली। इलाज के दौरान मेरे पति की 4अक्टूबर को मौत हो गई। स्वर्ण व्यवसायी ने साजिश के तहत सूर्य को साक्षी मानकर मेरे मांग मे सिंदूर डालकर अपनी पत्नी बनाने का धोखा दिया। इसी बीच बीते 27अक्टूबर की रात उक्त स्वर्ण व्यवसायी अपने दो अन्य साथियों के साथ मेरे कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया, और धारदार कैंची से धमकाकर मेरे साथ सामुहिक दुश्कर्म किया। आरोपी स्वर्ण व्यवसायी एक दूसरी शादी भी कर ली है। अब उसकी उक्त कथित पत्नी मेरे मोबाइल पर फोन करके धमकी देती रहती है। स्वर्ण व्यवसायी 30 हजार रुपये रकम को देकर दस प्रतिशत मासिक व्याज लगाकर 22लाख रुपये की मांग करता है। आरोपी मेरे व मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। राजनीतिक दबाव के चलते उक्त आरोपी पर स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नही की जा रही है। जिससे परेशान पीडित विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने खुटहन इमामपुर गांव निवासी राम जियावन के पुत्रगण प्रदीप सोनी, प्रमोद सोनी व पुत्री लक्ष्मी सोनी समेत एक अज्ञात के विरुद्ध संबधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है मुकदमा पंजिकृत कर जांच की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Jaunpur News : प्रेम जाल में फंसाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का लगा आरोप
Previous article
Next article


