Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  कारागार में बंदियों ने किया महाकुम्भ स्नान

Jaunpur News :  कारागार में बंदियों ने किया महाकुम्भ स्नान

  • 909 बंदियों ने स्नान मंत्र व कलश पूजन के बाद किया दिव्य अमृत स्नान

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला कारागार में बंदियों ने तीर्थराज संगम के पानी से स्नान किया उसके बाद पूजन अर्चन किया। जेल प्रशासन ने महाकुम्भ का स्नान कराने के लिए संगम से पानी मंगवाकर एक कुण्ड में भरवाया तथा गुलाब की पंखुड़ियों डाला गया उसके बाद बंदियों ने सामूहिक रूप से स्नान किया। कारागार मुख्यालय उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुपालन में जिला कारागार जौनपुर में भी सभी 909बंदियों को संगम के जल से स्नान कराया गया। केंद्रीय कारागार प्रयागराज से महाकुंभ का दिव्य जल प्राप्त कर आज मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ सभी बंदियों को महाकुंभ स्नान मंत्र के उच्चारण कथा कलश पूजन के बाद सभी बंदियों को पवित्र जल से दिव्य अमृत स्नान कराया गया। सभी बंदियों में हर्षोल्लाह देखा गया एवं पूरे कारागार में दिव्य महाकुंभ की अनुभूति हुई। कारागार पूरी तरह से यज्ञमय हो गया। इस अवसर पर जेलर अजय कुमार राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार राव एवं जिला कारागार के सभी डिप्टी जेलर, बंदी रक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें। कलश पूजन मंत्र उच्चारण एवं यज्ञ में पुरोहित की भूमिका में जेल में बंद कैदी राजेश तिवारी एवं राजेंद्र उपाध्याय  ने भाग लिया।