Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  परीक्षा को लेकर डीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Jaunpur News :  परीक्षा को लेकर डीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। 24 फरवरी से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दृष्टिगत डीएम डॉ.दिनेश चंद्र ने जलालपुर ब्लॉक स्थित रामरूप सर्वोदय इण्टर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सीसीटीवी सक्रिय पाया गया तथा सभी कक्षाओं में रोल नंबर स्लिप चस्पा होना भी पाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी पास सभी के पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन तथा शुचितापूर्ण ढंग से संपादित कराने का दायित्व जिन्हें भी सौंपा गया है वे सभी अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के, नकलविहीन, शुचितापूर्ण संचालन हेतु उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024के अंतर्गत दायित्व में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने का प्रयास करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।