Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसेंट लॉरेंस स्कूल ने मनाया एनुअल फंक्शन

सेंट लॉरेंस स्कूल ने मनाया एनुअल फंक्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के रासमंडल मानिक चौक स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल में एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम आयोजित हुआ मुख्य अतिथि के तौर पर एक्स मेंबर यूपी पीएससी प्रोफेसर आर-एन त्रिपाठी ने अपने हाथों से विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। स्कूल के मैनेजर एहसान खान और प्रिंसिपल चांदनी सिंन्हा ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। स्वागत की कड़ी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद आदर्श सेठ‘गुड्डू’, अबूज़र शेख, शाहिद अख्तर, इरशाद मंसूरी, कमाल आज़मी, अलमास सिद्दीकी, को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा भेंट किया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत अतिथियों का स्वागत किया, जिसके उपरान्त स्कूल के बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हम्माद खान, बिलाल खान, हफीज शाह, स्कूल के स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक सहित आदि मौजूद रहें।