जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मस्थरी गांव शारदा सहायक खण्ड 36नहर में बहती हुयी क्षत विक्षत महिला की शव मिली। ग्रामीणों ने112सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। थाना क्षेत्र मस्थरी, इब्राहिमपुर में नहर के पास गुजर रहे राहगीर ने नहर में तैरती लाश देखी। पास जाकर देखा तो लाश एक महिला की थी जो पूरी तरह निर्वस्त्र थी, लाश से दुर्गंध उठ रही थी। ग्रामीणों ने लाश मिलने की सूचना स्थानीय थाने पर दी। मौके पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बताया यह लगभग 4-6दिन पुरानी महिला लाश है यह कहीं से बहकर आई है। उसकी उम्र लगभग 33से 35वर्ष बताई जा रही है। ऐसे में शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
Jaunpur News : नहर में मिला अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव


