Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : धूमधाम से मनाया गया सेंट थॉमस इंटर कॉलेज का...

Jaunpur News : धूमधाम से मनाया गया सेंट थॉमस इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

  • बच्चों ने बिखेरा विविध कार्यक्रमों की भव्य छटा

जौनपुर धारा, शाहगंज। शाहगंज नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट थॉमस इण्टर कॉलेज के 90वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार की तरफ से एक भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन शुक्रवार को दोपहर किया गया। असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय के मूल भाव को लिए हुए तथा अंधकार से प्रकाश की ओर विद्यालय के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य नाटिका, एकांकी, और सामाजिक नाटकों के माध्यम से लोगों को जहां पर जागरूक रहने का संदेश दिया वहीं विद्यालय के बच्चे और बच्चियों की बेहतरीन कला प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया और उपस्थित अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान होने वाले प्रत्येक कार्यक्रमों पर अभिभावकों ने भी जोरदार तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में एनसीसी जूनियर विंग तथा सीनियर विंग के कैडेटों का भी प्रयास सराहनीय रहा तथा कार्यक्रम की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था उनके जिम्मे रही। जिसे एनसीसी के समस्त कैडेटों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वाराणसी धर्म प्रांत के बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का मुख्य आधार है। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को उचित शिक्षा देने का मार्ग प्रशस्त करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एंटनी सामी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो उसे पियेगा, वही दहाड़ेगा, साथ में वाराणसी धर्म प्रांत के सचिव फादर सी थॉमस ने बताया कि शिक्षा से ही मनुष्य महान बन सकता है और उसका सर्वांगीण विकास हो सकता है। वार्षिकोत्सव के इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश गुप्ता, समरजीत मसीह, उत्सव कुमार मौर्य, रवि शेखर चौरसिया, एकलाख खान, अजय सिंह, देश दीपक सिंह, जेपी शुक्ला, साइमन पीटर, मोनिका मोनिश और अन्य अध्यापक उपस्थित रहे, तथा एनसीसी सीनियर विंग कैप्टन बीपी जान, सीटीओ विशाल सिंह, थर्ड ऑफिसर सतीश मसीह, अपने कैडेटों के साथ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। अन्य आगंतुकों में विक्रम सिंह, अब्दुल्लाह अंसारी, शेखर साहू, आमिर रहमान, दीपक गुप्ता, अरशद अंसारी, विष्णु कांत अग्रहरि, हरिश्चंद्र गौतम, श्रीप्रकाश वर्मा आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।