जौनपुर धारा, मड़ियाहूं। छत पर कपड़ा उतार रही किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया जिससे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14वर्षीय किशोरी की मां ने शनिवार शाम को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26दिसंबर को जब परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। कक्षा आठ में पढ़ने वाली उनकी 14वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। छत के ऊपर सूखा कपड़ा उतार रही थी। इसी दौरान औरैला गांव निवासी मनबढ़ युवक जाफरुल पुत्र मेराज उर्फ ननकू घर में लड़की को अकेला देखकर घर के अंदर घुस गया और छेड़खानी करने लगा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसने लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गिरकर गंभीररूप से घायल हो गई। परिवार के लोग शोर सुनकर दौड़े तो आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। परिजन घायल किशोरी को लेकर जौनपुर एक निजी अस्पताल में पहुंचकर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। 28दिसम्बर शाम को किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक इस तरह की और भी हरकतें कर चुका है। लेकिन किसी ने लोक लाज के भय से मुकदमा नहीं पंजीकृत कराया था।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur News : छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को छत से फेंका



