Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : घायल लाइनमैन की ईलाज के दौरान मौत, परिजनों में...

Jaunpur News : घायल लाइनमैन की ईलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव में मोंटे कार्लो कंपनी के द्वारा बिना शटडाउन लिए ट्रांसफार्मर में कराए जा रहे विद्युत कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से बुधवार की शाम सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डेहुणा गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन अजय गौतम गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे आनन-फानन में बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी वाराणसी से रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की दोपहर परिजनों ने कंपनी के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बिजली विभाग और मोंटे कार्लो कंपनी से पांच पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं आवास की लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अन्तिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर प्रतिमा वर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्र, थानाध्यक्ष सिंगरामऊ अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।