Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : एक्सपोजर विजिट कर बच्चों ने सीखा वैज्ञानिक गुर

Jaunpur News : एक्सपोजर विजिट कर बच्चों ने सीखा वैज्ञानिक गुर

जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान अभियान के अन्तर्गत शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का भ्रमण करा कर विविध जानकारी कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुरेश कुमार कनौजिया तथा उनकी टीम के कृषि वैज्ञानिक डॉ.सुरेंद्र कुमार, उद्यान कृषि डॉक्टर राजीव सिंह, पादप सुरक्षा रूपेश सिंह, मत्स्य वैज्ञानिक डॉ.हरिओम वर्मा ने बच्चों को विधिवत जानकारी दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कृषि यंत्र, जैविक खाद, ग्रीन हाउस, मधुमक्खी पालन, एकीकृत कृषि प्रणाली, पॉलीहाउस एवं बर्मी कम्पोस्ट, बनने की विधियों के साथ बीजों के अंकुरण एवं कम क्षेत्रफल में कई खेती कर उत्पादन क्षमता विकसित करने का गुण भी दिखाकर सिखाया गया। इस दौरान मीटिंग हाल में बच्चो को खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, एआरपी डॉ.संतोष कुमार तिवारी, शिवाकांत तिवारी ने बच्चो के संबोधित कर जानकारी दिया। भ्रमण टीम में पारसनाथ पाठक, वीरेंद्र यादव, लाल साहब, लालमोहम्मद, इलियास, नारायण उपाध्याय, नित्यानंद तिवारी, प्रमोद सिंह, संदीप यादव, मुन्नालाल शर्मा, राजनाथ सरोज, पूनम सिंह, योगिता सिंह, ऊषा पटेल, राधिका देवी, प्रिया शुक्ला सहित अन्य सक्रिय रूप से भ्रमण का नेतृत्व किया।