जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में अलाव जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित शिवकुमार का आरोप है कि हम भाइयों के साथ मशीन पर थे, महिलाएं घर पर अकेली थी। अलाव जलाने को लेकर विपक्षी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना मिलते ही हम लोग भी मौके पर पहुंच ही रहे थे कि हम लोगो पर हमला बोल दिए। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : अलाव जलाने को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से तीन घायल

Previous article
Next article

