जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को नगर क्षेत्र में गलत तरीके से किये गये अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर गरजने लगा। जिसमें सड़क की दोनों पटरियों को अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। बुलडोजर देखकर अतिक्रमणकारी सकते में आ गए और अपना-अपना सामान हटाने लगे। इस दौरान दुकानों के सामने लगी लोहे की रेलिंग छत का तिरपाल टीनसेड हटवाया गया तथा दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमद न होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। यह अभियान कोतवाली चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक चलाया गया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Jaunpur News : अतिक्रमण कारियों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर


