Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में शिविरार्थियों ने सिखा हुनर

Jaunpur News : सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में शिविरार्थियों ने सिखा हुनर

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के चौथे ध्वज शिष्टाचार में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो.ब्रजेन्द्र सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन द्वारा प्रार्थना में निहित शब्दों ‘हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा, सदा ईमान हो सेवा’ को हमें व्यक्तित्व में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव ने उपस्थित सभी अतिथिगण का शिविर में स्वागत किया। विशिष्ट अतिथिगण डॉ.हरिश्चन्द्र सिंह, डॉ.अभिषेक गौरव, राजुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया। रेंजर्स प्रभारी डॉ.रेखा मिश्रा ने संचालन किया। कुशल प्रशिक्षक सुनील यादव, सोनम गुप्ता एवं डॉ.अशेष कुमार उपाध्याय ने शिविरार्थियों को पायनियरिंग, प्राथमिक उपचार, कैम्प फायर आदि के हुनर सिखाया। इस अवसर पर लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, धीरज सिंह, विजय प्रकाश, अजीत शर्मा, शिवम गौतम, प्रियांशु, सृष्टि सिंह, सूरज मौर्या, सरगम कुमारी सहित शिविरार्थी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।