Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली

Jaunpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली

जौनपुर धारा, सिकरारा। गुरूवार की दोपहर लगभग 2:00बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अमित सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाते हुए आरोपितों की खोजबीन में लगे हुए हैं। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कूढा में राधेश्याम तिवारी के यहां आज तिलकका कार्यक्रम था। इस तिलक में शामिल होने चमन तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी प्रतापगढ़ अपने चार साथियों के साथ बोलोरो गाड़ी में बैठकर तिलक में शामिल होने आ रहा था कि रास्ते में एक ट्रैक्टर सेपास लेने के चक्कर में बोलेरो  ट्रैक्टर से टकरा गई। इसके बाद कूढा गांव में उक्त बोलेरो एक बिन्द की राइस मिल में धक्का मार दिया। इसी बात को लेकर कहां सुनी हो रही थी। तभी चमन के बा हमें अचानक गोली लग गई, गोली लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित सिंह ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया व बोलेरो में सवार अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। गोली किसने चलाया क्यों चलाया यह मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है। इस संबंध में पूछने पर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए आरोपितों के धर पकड़ का प्रयास किया जा रहा है।