Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जौनपुर में सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुलीं। हड़ताल के दौरान एटीएम, बीसी प्वाइंट और डिजिटल बैंकिंग पर जोर रहेगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बोलेरो व ट्रैक्टर की भिड़न्त में युवक घायल

Jaunpur News : बोलेरो व ट्रैक्टर की भिड़न्त में युवक घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क दुघर्टना में बोलेरो व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र धर्मापुर गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र राना प्रताप सिंह बोलेरो से वाराणसी से लौट कर घर जा रहें थे कि अयोध्या मार्ग स्थित पब्लिक इंटर कालेज के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। जिसमें सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।