― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बिजली कटौती से खुटहन की जनता में आक्रोश

Jaunpur News : बिजली कटौती से खुटहन की जनता में आक्रोश

जौनपुर धारा, खुटहन। उमसभरी गर्मी में क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। विद्युत कटौती से लोगों में व्यापक आक्रोश है। मंगलवार को खुटहन बाजार में स्थित हार्डवेयर की दुकान पर काशी क्षेत्रीय मंत्री अनुपम पंडित की उपस्थिति में लोगों ने विरोध दर्ज कराया। स्थानीय लोग बिजली की समस्या से पीड़ित हैं। धान की रोपाई जोरों पर है। बिजली पम्प से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बच्चे बुढ़े गर्मी से राहत पाने के लिए घंटों बिजली का इंतजार करते हैं। काशी क्षेत्रीय मंत्री से लोगों ने बताया जेई फरहान फोन नहीं उठाते। इस मौके पर दिलिप विपिन, फुलचंद यादव के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Share Now...