Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  नौकरी दिलाने के नाम पर 1.7लाख की ठगी, केस...

Jaunpur News :  नौकरी दिलाने के नाम पर 1.7लाख की ठगी, केस दर्ज

  • न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

जौनपुर धारा,खुटहन। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्षों पूर्व एक युवक से 1.7लाख रूपये ठगबाजी कर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर खुटहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर उसने धारा 156(3) के तहत न्यायालय में गुहार लगाई थी। सरपतहा क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर गांव निवासी विनोद का आरोप है कि उसके पड़ोस में सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाने के अल्लीपुर गांव निवासी शिशिर कुमार सिंह की रिस्तेदारी हैं, जहां वह अक्सर आया करता था। लगभग दो वर्ष पूर्व उससे विनोद का भी मेल-जोल हो गया। शिशिर ने उसे झांसे में लेकर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम बता उसमें उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। उसने बायोडाटा के साथ सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र ले लिया। कुछ दिनों बाद जब फिर वह विनोद से मिला तो बताया कि नौकरी तय है। उच्च अधिकारी को 1.7लाख मांग रहे हैं। नौकरी पाने की लालसा में विनोद ने उन्हें दो गवाहों के बीच पैसा दे दिया। महीनों बीत जाने के बाद नौकरी न मिलने पर विनोद उस पर दबाव बनाने लगा तो उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। जब नौकरी ज्वाइन करने गया तब इसका भेद खुला। उसके बाद शिशिर ने फोन भी उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि 3 जनवरी 2024 को शिशिर सिंह खुटहन चौराहे पर दिख गया। जहां पैसे वापस मांगने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। मामले की सूचना पुलिस व्ाâो दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवश होकर न्यायालय में गुहार लगानी पड़ी। पुलिस के द्वारा आरोपित के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।