Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : कुंवर नदी के तट पर मिला गोवंशों का धड़विहीन...

Jaunpur News : कुंवर नदी के तट पर मिला गोवंशों का धड़विहीन सिर

जौनपुर धारा,सरपतहां। बांधगांव में कुंवर नदी के तट पर रविवार सुबह आधा दर्जन से अधिक गोवंशों के धड़विहीन सिर मिलने से सनसनी फैल गई। शोर-शराबा मचा तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। गांव में कुंवर नदी पर त्रिकौलिया-अखंडनगर मार्ग हेतु बने पुल के नीचे कुछ ग्रामीणों ने गोवंशों के कई धड़ विहीन सिर पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया।घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो कुछ बोरियों में भी सिर मिले। मामले की जानकारी होते ही बजरंग दल गोरक्षक संघ के सुल्तानपुर जिला प्रमुख लालजी मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गोकशी का आरोप लगाते हुए जांच व कार्यवाही की मांग की। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे अरसियां में तैनात पशु चिकित्सक डा0 चंद्रभान यादव द्वारा यह बयान देने पर कि ग्रामीणो द्वारा ही गोवंशों के सिर फेंके गए हैं, हंगामा खड़ा हो गया। गोरक्षक संघ के सदस्यों ने धरना देने की चेतावनी दे डाली। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा उन्हें काफी समझाया गया तब जाकर वे लोग शांत हुए। इसके बाद शाहगंज से दूसरे पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंशों के सिरों का सैंपल एकत्रित कराते हुए जेसीबी से सभी सिरों को भूमि के अंदर गड़वाया गया। घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर सीमा से लगे हुए क्षेत्र की घटना है संभव है सिरों को वहीं से लाकर यहां फेंका गया हो। बहरहाल जांच की जा रही है।