Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : जौनपुर-प्रयागराज की दो ट्रेनें रद्द, गोदान एक्सप्रेस का रूट...

Jaunpur News : जौनपुर-प्रयागराज की दो ट्रेनें रद्द, गोदान एक्सप्रेस का रूट बदला

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए कई ट्रेनों को या तो रद्द किया जा रहा है या फिर उनके मार्ग बदले जा रहे हैं। जौनपुर भंडारी जंक्शन से गुजरने वाली गोदान एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह ट्रेन जौनपुर से लखनऊ-सुल्तानपुर होते हुए आगे जाएगी। इसके अलावा, एजे पैसेंजर और बरेली पैसेंजर को 20 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। कुंभ मेले में बढ़ती भीड़ के कारण यह कदम उठाया गया है। वाराणसी-बहराइच पैसेंजर 411314 पहले से ही रद्द चल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए जौनपुर से प्रयागराज के लिए एक विशेष ट्रेन (04209) प्रतिदिन दोपहर 2:15बजे चलाई जा रही है। प्रयागराज से वापसी के लिए पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध हैं, जिससे मेले में भीड़ का प्रबंधन किया जा सके।