Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सड़क हादसे में बाइक सवार मामा, भान्जे की मौत

Jaunpur News : सड़क हादसे में बाइक सवार मामा, भान्जे की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में सड़क हादसे में बाइक पर सवार मामा भांजे की मौत हो गई है। यह दुर्घटना मंगलवार रात्रि की है। बता दें कि जमदहा गांव के ही सुभाष चंद्र बिन्द का 16वर्षीय पुत्र सत्यम बिन्द अपने मामा 23वर्षीय गुलशन बिन्द पुत्र जोखन बिंद निवासी सुघरपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ के साथ बाइक से कहीं जा रहे  थे। गांव के एक मस्जिद के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनों की मौत हो गई। गुलशन मंगलवार को दिन ही एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए अपने बहन के यहां आए हुए थे। पार्टी समाप्त होने पर मामा भांजे किसी काम से घर से निकले। बर्थडे पार्टी के बाद बुधवार को यह लोग बरच्छा चढ़ाने के लिए कहीं जाने वाले थें कि उसके पूर्व में ही दानों मौत के मुंह में समा गए। जैसे ही यह खबर घर पर पहुंची जहां बर्थडे पार्टी की खुशियां मनाई जा रही थी वहां मातम सा छा गया। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।