Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया कोषागार के द्वि-तालक कक्ष का वार्षिक भौतिक सत्यापन

जिलाधिकारी ने किया कोषागार के द्वि-तालक कक्ष का वार्षिक भौतिक सत्यापन

जौनपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति पर आज जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा स्थानीय कोषागार के स्टाम्प भंडारण का वार्षिक भौतिक सत्यापन किया गया। यह कार्यवाही वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-5, भाग-2 के अपेन्डिस्क-20 के पैरा-3 में वर्णित प्राविधानों के अनुपालन में, जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में 31 मार्च के अंतिम अवशेष का भौतिक मिलान किया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में आज, 01 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कोषागार के द्वि-तालक कक्ष में मौजूद स्टाम्प पेपर और अन्य महत्वपूर्ण प्रपत्रों के अंतिम अवशेष का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्टॉक पंजिका से भौतिक रूप से उपलब्ध स्टाम्प की गणना का मिलान किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भंडारण की स्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टाम्प के रख-रखाव और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उमा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारीअजय उपाध्याय, पवन कुमार, सुरेश सिंह यादव, रमेश चन्द्र सरोज एवं कोषागार के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Share Now...