― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : स्टेप्लाईजर व झटका मशीन चोरी कर हुए फरार...

Jaunpur Dhara News : स्टेप्लाईजर व झटका मशीन चोरी कर हुए फरार चोर

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव के सिवान के खेत में लगे मशीन से स्टेबलाईजर व झटका मशीन को बीती रात चोर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गए।

विदित हो कि छितौना गांव निवासी रामचंदर यादव पुत्र स्व.जगरदेव यादव का खेत अकबरपुर गांव में है। जिससे सटे सतीश सिंह के मशीन  की देखरेख रामचंदर यादव करते है। रोज की भांति मशीन के कमरा बंद कर अपने घर वापस आ गए। आधी रात के बाद चोर खेत के सिवान में लगे मशीन का दरवाजा चाड़कर कमरे में लगे स्टेप्लाईजर व झटका मशीन लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी रोज की भांति सुबह जब मशीन चालू करने गया तो दरवाज़े का ताला टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ तो अन्दर जाकर देखा तो केबल कटा मिलने के साथ ही स्टेप्लाईजर और झटका मशीन गायब मिला। तत्पश्चात कोतावाली में पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हैं। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस असफल साबित हो रही है।

चोर विद्यालय का ताला तोड़कर सिलेंडर भी गायब

क्षेत्र के सरोजबड़ेवर गांव में स्थित उच्य प्राथमिक विद्यालय के भण्डारण कक्ष का ताला तोड़ चोर गैस सिलेंडर चुरा ले गए। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछले छः माह से विद्यालय का ताला टूटता रहा है पर चोरी केवल इसी बार हुई। जिसकी सूचना केराकत कोतवाली में दे दी गई है।

Share Now...