Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सामान्य ज्ञान में निशांत सागर व भाषण प्रतियोगिता...

Jaunpur Dhara News : सामान्य ज्ञान में निशांत सागर व भाषण प्रतियोगिता में अब्दुर्रहमान प्रथम

  • पूर्व राष्ट्रपति डा.अब्दुल कलाम की मनाई गई जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। हम हिन्दुस्तानी ट्रस्ट ने भारत रत्न भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कार्यक्रम का आयोजन फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज सबरहद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने अब्दुल कलाम को याद करते हुए जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। देश निर्माण में अपना योगदान प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में निशांत सागर प्रथम स्थान अब्दुर्रहमान खान, द्वितीय स्थान व प्रियंका यादव तृतीय स्थान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.तबरेज आलम, डॉ.अश्वनी कुमार यादव, उप प्राचार्य डॉ.निजामुद्दीन, डॉ.ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ.पीयूष श्रीवास्तव, डॉ.शिव प्रसाद यादव, डॉ.कहकशा खान, डॉ.गीता यादव, डॉ.जिया फातिमा, डॉ.रियाज अहमद, डॉ.खुर्शीद हसन, डॉ.रविन्द्र यादव, प्रवेश स्वाभिमानी, अमन कश्यप छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...