जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार की देर शाम जौनपुर के लान मे राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बैनर तले संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें निम्न पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण किया। शनि उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, मोतीलाल सोनी जिला महासचिव, शिवेश सैनी जिला संगठन प्रभारी, प्रदीप उपाध्याय जिला प्रवक्ता, रजनीश मौर्य जिला संचालन समिति सदस्य, राजेश जायसवाल जिला वरिष्ठ संरक्षक, सुजीत मौर्य जिला सलाहकार समिति सदस्य, राहुल राजभर जिला संयोजक, प्रभात यादव जिला कार्यकारी सदस्य, अंकित मौर्य जिला महामंत्री, विजय अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी, प्रवीण कुमार बिंद नगर महामंत्री, विक्की श्रीवास्तव नगर सोशल मीडिया प्रभारी, मनीष सिंह ब्लॉक प्रभारी करंजा कला, सत्य सिंह ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य सिरकोनी, आशीष साहू जिला कार्यकारी सदस्य, संजय पंडा नगर सचिव, शिवाकांत शुक्ला नगर संयोजक सहित आदि लोगों को संगठन की गोपनीयता एवं कार्य की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष विनय जयसवाल ने संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को आम जनमानस के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं का शासन एवं प्रशासन के माध्यम से निस्तारण करने पर विशेष बल दिया और जौनपुर जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को रोकने पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



