Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : तहसीलदार पर लगे विभिन्न आरोपों का मुख्य सचिव...

Jaunpur Dhara News : तहसीलदार पर लगे विभिन्न आरोपों का मुख्य सचिव राजस्व करेंगे जांच

  • विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय ने दिया जांच का आदेश

जौनपुर धारा,बदलापुर। तहसील में कार्यरत तहसीलदार राकेश कुमार पर एक हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में बीते सप्ताह पहुँच कर शासन विरोधी कार्य किए जाने समेत विभिन्न आरोप लगाया था। तहसीलदार पर लगे आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय ने जांच का आदेश दिया है। पूरे प्रकरण की जांच मुख्य सचिव राजस्व करेंगे। अखिल भारतीय हिन्दू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचकर बदलापुर तहसील में प्राइवेट कर्मचारियाें से कार्य करवाने, तहसील मे पौधारोपण के लिए आए पौधों को कूड़ेदान में फेंकने, लेखपालों को तहसील परिसर में आवास आवंटन किए जाने समेत विभिन्न आरोप तहसीलदार पर लगाया था। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय ने जांच के आदेश दिया है। पूरे प्रकरण की जांच मुख्य सचिव राजस्व करेंगे।