Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : एक पेड़ मां के नाम तो दस पेड़...

Jaunpur Dhara News : एक पेड़ मां के नाम तो दस पेड़ बच्चो के भविष्य के लिए : धनंजय सिंह

  • सभी को पौधरोपण जैसे पुनीत कार्य अवश्य करना चाहिए : राजीव सिंह

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय गोविंदासपुर स्थिती जीपी इण्टर नेशनल स्कूल एण्ड कॉलेज में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बोलते हुए कहा कि वृक्ष लगाना सबसे पुनीत कार्य है। पर्यावण के लिए वृक्षारोपण जैसे महान कार्य सभी को करना चाहिए। उन्होंने कॉलेज के बच्चो को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का मूल अधिकार है। यह हमे सांस लेने के लिए, हवा के लिए, पीने के पानी के लिए, खाने के लिए भोजन एवं रहने के लिए भूमि प्रदान करता है। पर्यावरण ही पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व का आधार है। बगैर इसके पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। रही पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। सभी छात्र छात्राओं को अपने घर एक पौध अवश्य लगाना चाहिए। वही उन्होंने मौजूद गणमान्य जनों से अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम और 10 पेड़ बच्चो के भविष्य के लिए सभी को लगाना चाहिए। इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि राजीव प्रताप सिंह उर्फ राजू भैया ने अपने संबोधन में कहा कि पौध रोपण से ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। सभी लोगो को अपने घर एक एक  पौधे लगाना चाहिए। पौध रोपण के साथ साथ उसकी देखभाल भी सर्वाधिक आवश्यक है। इसके पूर्व कॉलेज के प्रबंधक ओंकार नाथ शर्मा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करते हुए बुके भी भेट कर भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में बच्चो ने स्वागत गीत भी मुख्य अतिथि के स्वागत में पेश किया। इस दौरान कालेज परिसर में पौधरोपण कर मुख्य अतिथि ने वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में कालेज के प्रिंसिपल रविंद्र नाथ शर्मा ने आए हुए आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान घनश्याम पाठक, सुरेंद्र बहादुर सिंह ग्राम प्रधान,  लक्ष्मीकांत जिला पंचायत सदस्य, अमन शर्मा , आकाश शर्मा, सुदर्शन सिंह, नन्हकू, ओम प्रकाश यादव, अतुल शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, अफजल अहमद, अनुराग सिंह, पवन सिंह, प्रिंस सिंह, शिवम सिंह समेत अभिभावक गण के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Share Now...