Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।

E-Paper 06-10-2026

E-Paper 05-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता के लिए सम्मानित होंगे...

Jaunpur Dhara News : आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता के लिए सम्मानित होंगे डॉ.ओम प्रकाश

जौनपुर धारा, बदलापुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षक-शिक्षा के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में राज्य स्तरीय षष्ठ्म आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें समस्त जनपद के शिक्षकों, प्रवक्ताओं द्वारा 04वर्गों (प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग, माध्यमिक वर्ग तथा शिक्षक/प्रशिक्षक वर्ग) के अन्तर्गत समस्त विषयों की श्रेष्ठ पाठयोजनाएँ चयनित कर परिषद मुख्यालय लखनऊ को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रेषित की गयी थी। जनपद द्वारा चयनित श्रेष्ठ पाठयोजनाओं का उच्च शिक्षण संस्थानों के विषय विशेषज्ञों द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर डॉ.ओम प्रकाश गुप्त की पाठ योजना उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में चयनित किया गया है। इसके पूर्व डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्त को टॉय एंड गेम बेस्ट पेडागाजी के लिए राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा क्षेत्रीय राष्ट्रीय अनुसंधान परिषद अजमेर (राजस्थान) तथा आईआईटी गांधीनगर गुजरात भेजा गया था। कोविड काल के दौरान डॉक्टर गुप्त  बच्चों को मोहल्ला टीचिंग और यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया। कोविड के उपरांत गणित शिक्षकों की  तनाव पर शोध कार्य किया। अभी हाल में गणित विषय में महिलाओं की समस्या और समाधान पर शोध कार्य किया। एससीईआरटी लखनऊ द्वारा प्रतिपादित विभिन्न कार्य पुस्तिकाओं और सन्दर्शिकाओ में लेखक के रूप में कार्य किया। उप शिक्षा निदेशक डॉ.विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शिक्षण के विशिष्ट उद्देश्य, प्रस्तुतीकरण, सहायक शिक्षण सामग्री, श्यामपट्ट कार्य, गृहकार्य व मूल्यांकन के आधार पर आंकलन किया गया। डॉ.ओम प्रकाश गुप्त की गणित की इस चयनित आदर्श पाठ योजना से प्रदेश के सभी शिक्षक लाभान्वित होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरख नाथ पटेल ने बधाई दिया। खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने कहा कि सभी को इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। इसका सीधा प्रभाव बच्चे के सीखने पर पड़ता है।