जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय मानव सेवा समिति एवं लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट संयुक्त संस्था ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अवसर पर संस्था ने जौनपुर किला से चहारसू चौराहा तक पैदल यात्रा निकला गया। जिसमें लोगो को संस्था द्वारा झंडा दिया गया तथा लोगों को बताया गया कि आप अपने घर पर एक तिरंगा झंडा अवस्य लगाएं। वही मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह ने लोगों को बताया कि आप अपने आस-पास स्वच्छ रखे तथा अपने घर के ऊपर एक झंडा जरूर लगाए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राम सूरत मौर्य, अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबास अग्रहरी प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव, अग्रहरी समाज के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरी, जिला महामंत्री रविन्द्र अग्रहरी, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल महेंद्र सोनकर, डॉ.रामेश्वर त्रिपाठी, अमरनाथ मोदनवाल, लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता (अमित), संस्था के उपाध्यक्ष सतीश कुमार निषाद, सचिव सत्यम प्रजापति, महामंत्री राजा अग्रहरि, कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : संस्थाओं ने सामुहिक रूप से निकाला तिरंगा यात्रा



