जौनपुर धारा,खुटहन। भारतीय संस्कृति में माता-पिता को प्रथम गुरु के साथ-साथ पिता को आसमान से ऊंचा तो मां को पृथ्वी से बड़ा बताया गया है। लेकिन भौतिकता की चकाचौंध में नैतिकता इस कदर गिरती जा रही है कि लोग धन संपत्ति के लालच में अपने संस्कारों को खोते जा रहे हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण खुटहन गांव निवासी कैलाश नाथ के साथ देखने को मिला। वह ब्लाक मुख्यालय के बगल गुमटी में चायपान की दुकान चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। रविवार को उनका जवान बेटा विपिन उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने कहा कि सारी जमीन मेरे नाम से बैनामा कर दीजिए। पिता ने उसे समझाते हुए कहा कि मेरे बाद सारी जमीन खुद तुम तीनों भाइयों के नाम हो जायेगी। मैं जीते जी ऐसा कदापि नहीं करूंगा। आरोप है कि आवेश में आकर पुत्र ने डंडे से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वे लहूलुहान होकर गिर गये। उसके बाद भी पुत्र को अधेड़ पिता पर दया नहीं आई। वह लात घूंसो से उन्हें पीटने लगा। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएससी ले जाकर उपचार कराया। पिता की नामजद तहरीर पर पुत्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
Jaunpur Dhara News : बैनामा न लिखने पर कलयुगी पुत्र ने पिता का सिर फोड़ा



