Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।

E-Paper 06-10-2026

E-Paper 05-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  प्रकृति से सिर्फ लेना ही नहीं देना भी...

Jaunpur Dhara News :  प्रकृति से सिर्फ लेना ही नहीं देना भी सीखें : फादर पी.विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। हर्टमनपुर इंटरमीडिएट कॉलेज गाजीपुर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28जुलाई को मनाया जाता है किंतु 28जुलाई को रविवार अवकाश होने से विद्यालय में 27जुलाई को ही विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति माता का संरक्षण करिए प्रकृति माता आपकी रक्षा करेगी। प्रकृति हमें मु़फ्त में जल, वायु आदि प्रदान करती है। अतः प्रकृति का संरक्षण करना हम मनुष्यों का दायित्व है। यदि हम अभी न चेते तो आनेवाला समय बहुत ही कष्टकारी होगा। प्रकृति से लेना ही नहीं देना भी सीखना चाहिए। वृक्षों के अभाव में अतिवृष्टि, अनावृष्टि, अत्यधिक गर्मी तो कभी अत्यंत ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अतः प्राकृतिक संरक्षण के लिए वृक्षारोपण परमावश्यक है।