Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हाई टेंशन तार से मृत युवकों के परिजनों...

Jaunpur Dhara News : हाई टेंशन तार से मृत युवकों के परिजनों को नही मिला मुआवजा

जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। विद्युत विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जौनपुर जिले के सिंगरामऊ में दो युवकों की मौत हो गई थी जिसके परिजनों को आज तक मुआवजा नहीं मिल सका। ज्ञात हो कि बीते 4 जुलाई को हाई टेंशनतार की चपेट में आने से बछुआर गांव निवासी रविशंकर तिवारी 22वर्ष और श्यामयादव  22वर्ष का घटनास्थल पर ही तड़प कर मौत हो गई थी। घटना के 3 महीने बाद भी परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला और न ही किसी प्रकार की मदद मिली है। परिजनों का कहना है कि हमे सिर्फ विद्युत विभाग से आश्वासन मिलता है कि पैसा आ जाएगा। लेकिन 3 महीने बीत गए, अभी तक किसी भी प्रकार की मदद नहीं हुई है, सिर्फ आश्वासन मिला है।