― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  बिजली की चपेट में आने से महिला की...

Jaunpur Dhara News :  बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत दो गंभीर

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ। जानकारी के अनुसार देवकली गांव निवासी सोभनाथ यादव उर्फ खेताऊ घर लाइट खराब थी, घर के नीरज कुमार लाइट ठीक करने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए और करंट के झटका नीरज का संतुलन बिगड़ गया। करंट से झटके खाते में देखकर मौके पर 54 वर्षीय सुमित्रा देवी नीरज को बचाने में अपना जोर लगा दिया। वह भी करंट की चपेट में आ गई। उनकी वह भी स्पर्श से झटका खाने लगी। माजरा देख उनके घर की 23वर्षीय बहू कुसुम दोनों को बचाने के लिए करंट से झूलस गई। इसके बाद तीनों लोग करंट की चपेट में आ गए और मामला देख मौके पर परिवार के रोशन कुमार व अन्य सदस्यों ने किसी ढंग से लाइट को काटा और जिससे वह सब करंट से छिटक सकें। लेकिन इस दौरान कुसुम की मौत हो गई, जबकि 54वर्षीय सुमित्रा और 23वर्षीय नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जबकि कुसुम की मौत होने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि घायलों का निजी चिकित्सालय मे उपचार चल रहा है। दोनों के अलग नाजुक बनी है।

Share Now...