जौनपुर धारा,जौनपुर। 25 अगस्त को जलगाँव महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री के वर्चुअल उपस्थिति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लखपति दीदी एवं लखपति सी.आर.पी.का सम्मान समारोह जनपद स्तर, विकास खण्ड स्तर व क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें जनपद स्तर पर 125 से 150, प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 100 से 150 व जनपद के 84 क्लस्टर में प्रत्येक क्लस्टर में 80 से 100 इस प्रकार जनपद में लगभग 12000 लखपति दीदी, लखपति सी.आर.पी. व समूह के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी महिलाओं व अन्य द्वारा प्रधानमंत्री के जलगाँव महाराष्ट्र से सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। जनपद, विकास खण्ड व क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आजीविका मिशन के समूह की कुल 6342 लखपति दीदी व 789 लखपति सीआरपी महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव द्वारा 105 को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबन्धक शोभी गौर, गुलाब चन्द सरोज व राजीव कौशल, शिव कुमार मौर्य, ब्लाक मिशन प्रबन्धक व इस्तेखार अहमद कार्यालय सहायक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
लखनऊ में गरजा स्वर्णकार समाज: जनसंख्या के आधार पर मांगी राजनीतिक भागीदारी, हजारों लोग जुटे
लखनऊ/जौनपुर। राजधानी लखनऊ के रवींद्रालय में आयोजित स्वर्णकार समागम सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस...
Jaunpur Dhara News : प्रधानमंत्री के वर्चुअल उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित



