जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम का जेसीआई उत्सव के साथ समापन हुआ। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह उपस्थित रहे साथ ही विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम निर्देशकों एवं विभिन्न विभिन्न क्रियाकलापों से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित किया गया, साथ ही विनय साहू को कमल पत्र व नितिन सिंह को ओवाइपी सम्मान से नवाजा गया। सप्ताह अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सप्ताह भर चल रहे कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा जेसीआई एक ऐसा मंच है। जिस पर किसी का भी सर्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने कहा जेसीआई इंडिया द्वारा प्रस्तावित सप्ताह भर के कार्यक्रम का उद्देश्य समाज का विकास एवं समाज सेवा है। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार जेसीआई क्लासिक कार्य कर रही है वह बहुत ही सराहनीय है खासतौर से जल संरक्षण व पर्यावरण के विषय में जो कार्य कर रही है इस तरह के कार्य की आज के समाज को आवश्यकता है। इसके साथ जेसीआई क्लासिक हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ विशेष कर रही है, साथ ही कहा कि जहां भी जरूरत हो मैं हमेशा क्लासिक परिवार के साथ खड़ा हूं। कार्यक्रम में संचालन शालिनी सेठ ने किया व आभार कार्यक्रम संयोजक अमित गुप्ता ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता श्यामजी सेठ, सुजीत अग्रहरि, शिवम सिंह, सचिव विनय साहू, राजीव साहू, प्रदीप सेठ, नितिन सिंह, अनुज वर्मा, देवव्रत उपाध्याय, रमनदीप सिंह, हर्षित अग्रहरि, योगेश साहू, रितेश साहू सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
Jaunpur Dhara News : जेसीआई उत्सव के साथ हुआ जेसीआई सप्ताह का समापन



