― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Jaunpur Dhara News : गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव मे स्थित ब्रम्ह बाबा मन्दिर पुलिया के पास से सोमवार को पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लमहन गांव मे स्थित ब्रम्ह बाबा मंदिर पुलिया के पास से सोमवार को पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ श्याम बहादुर उर्फ श्यामू छोटेलाल गौतम निवासी पटहना थाना सुजानगंज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...