Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ऐतिहासिक भादो छठ मेला सराय ख्वाजा आज सुबह...

Jaunpur Dhara News : ऐतिहासिक भादो छठ मेला सराय ख्वाजा आज सुबह से लगेगा

  • सरायख्वाजा का एतिहासिक भादोछठ् मेला आज, तैयारी पूरी
  • भोर से शुरू होगा सूरज कुंड में स्नान की गई बेरिंग कटिंग
  • भीड़ बढ़ने पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कोरीडीहा से रहेगा रूट डायवर्जन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा का ऐतिहासिक भादोछठ मुख्य मेला रविवार को लगेगा। जिसकी तैयारी पूरी होने का जिम्मेदारों ने दावा किया है। सुबह 4बजे से ही लोग सूरज कुंड में स्नान करेंगे और भीड़ बढ़ने पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से रूट डायवर्जन किया जाएगा। सरायख्वाजा का ऐतिहासिक भादोछठ मुख्य मेला 8तारीख रविवार को होगा। जिसके लिए सूरजकुण्ड तालाब की साफ-सफाई ग्राम प्रधान रैना सिंह ने कराया है और सड़क के दोनों पटरी को जेसीबी मशीन से 2 किलोमीटर के अंतराल तक साफ-सफाई कराया। सूरजकुण्ड तालाब में नहाने के लिए बैरिग केटिंग की गई है। आस्था का प्रतीक सूरजकुंड तालाब में मान्यता है कि नहाने से चर्म रोग दूर होते हैं। जिसमे नहाने के लिए दूसरे जनपदों व प्रदेशो से लोग आते हैं और सूरजकुंड में आस्था की डुबकी लगाते हैं। बता दें कि भादोछठ के ऐतिहासिक मेला कृषि यंत्रों के लिए भी जाना जाता है, जो किसान मेला भी कहा जाता है। हालांकि पहले यह मेला सप्ताह भर पूर्व से शुरू हो जाता था, लेकिन सड़क पर अतिक्रमण आबादी बढ़ने के चलते मेला अब रविवार को सिमट कर रह गया है, जबकि कृषि यंत्रों का आगे दो तीन दिन तक मेला चलता रहता है। थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया का कहना है कि मेले के लिए पुलिस व्यवस्था की गई है, जो मेले में व्यवस्थाओं की निगरानी रखेगी। अगर भीड़ बढ़ी तो पूर्वांचल विश्वविद्यालय करंजाकला मल्हनी मार्ग होते हुए कोइरीडीहा के लिए डायवर्जन कर दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी की गई है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव के प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान सरायख्वाजा अजय सिंह खर्चू ने कहा कि मेले का अस्तित्व खत्म हो इसके लिए तमाम तरह की व्यवस्था की जा रही है और मेले में दुकानदारों से किसी प्रकार की वसूली करने पर रोक लगा दी गई है। 2 किलोमीटर सड़क की साफ-सफाई करा प्रधान द्वारा कराई गई है। जिससे दुकान लगाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मेले की तैयारी पूरी कर दी गई है।