- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव का मामला
जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शुक्रवार की एक डॉक्टर अपनी डिस्पेंसरी सन्दहा गांव में चलाते हैं। हर रोज की तरह रात को 8 बजे दुकान बंद करके घर आते समय रास्ते में अचानक नीलगाय से टक्कर हो जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में जा रहे राहगिरो ने परिजनों को सूचना दिया मौके पर पहुंच कर परिजन ने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया जिसे चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। बता दें कि खम्हौरा गांव निवासी नशीब गौतम 30वर्ष पुत्र हरदेव गौतम पेशे से डाक्टर है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संन्दहा गांव में डिस्पेंसरी चलते हैं शुक्रवार को शाम 8बजे डिस्पेंसरी बन्द कर वापस घर जा रहे थे कि इटौरी गांव के पास शारदा सहायक नहर पर पहुंचे थे कि अचानक नील गाय आ जाने से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दिय सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचकर इलाज के लिये इटौरी बाजार ले गये। जहां पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई हुई है।



