Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में बसुही नदी पर बना नया पुल तैयार, डीएम ने किया...

जौनपुर में बसुही नदी पर बना नया पुल तैयार, डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील मड़ियाहूं क्षेत्र के नगेसरा घाट पर बसुही नदी पर नव निर्मित पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

यह पुल जनपद के नगेसरा और पुरेल्ला गांव के बीच बनाया गया है। सेतु की कुल लंबाई 71.480 मीटर है और इसके निर्माण पर लगभग 11.30 करोड़ रुपये की लागत आई है।

परियोजना के अंतर्गत पुल के साथ पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्य भी शामिल किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में चल रही सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही थी और अब यह परियोजना पूरी हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि पुल बनने से विशेष रूप से बरसात के मौसम में आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

यह परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा पूर्ण कराई गई है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share Now...