Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNews Channel#holi_jaunpur #kapadafad_holi होली के रंग में रंगा जौनपुर, खूब उड़े अबीर-गुलाल #jaunpur_ka_hudadang

#holi_jaunpur #kapadafad_holi होली के रंग में रंगा जौनपुर, खूब उड़े अबीर-गुलाल #jaunpur_ka_hudadang



नगर के चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, भण्डारी, ओन्दगंज, लाइनबाजार सहित नगर के अन्य मुख्य मार्गों पर युवाओं की टोली होली के लोकगीत पर थिरकतें नजर आये। होली को लेकर सबसे अधिक उत्साहित बच्चे रहें। एक दूसरे को रंग अबीर लगाने में कोई पीछे नहीं रहा। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों पर रंग डालने के लिए बच्चे छतों और गलियों में पिचकारियों में रंग भर कर मुश्तैद थे जैसे ही कोई बाइक या साइकिल सवार सड़क से गुजरता बच्चे रंगों की बौछार करतें रहे। मंगलवार की शाम आसमान में बादल आ गये थे और रात में तथा तड़के सुबह में जनपद में कुछ स्थानों पर नाम मात्र की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया अच्छी धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ ही फिजा रंग गुलाल से रंगीन होती गई। होली के पर्व के आगमन से ही लोगों में रंग बिरंगी होली पर्व के प्रति उत्साह और भी बढ़ जाता है। बच्चे, महिलाएं, बड़े-बूढ़े सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर अपने गिले-शिकवे दूर किये। सुबह लोग रंगों की होली से तो शाम को सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
#holi #jaunpur #jaunpur_exclusive_news #jaunpur #jaunpurkabijlaibhaikacomedy #jaunpur_ki_kapada_fad_holi #jaunpur_ka_hudadang @aajtak @abp @abpuncut @linebazar_ki_holi

source